रायपुर : श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना के अंतर्गत आज कांकेर जिले के 72 दर्शनार्थियों और दो 02 अनुरक्षकों के साथ कुल 74 यात्री रवाना हुए। कांकेर स्थित आजीविका महाविद्यालय से इन्हें राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया, जहां से 6 अगस्त को ये अयोध्या धाम दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे। दर्शनार्थियों के कांकेर से रवाना होने के मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष अरूण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव, जनपद पंचायत की अध्यक्ष पूर्णिमा कावडे़ और उपाध्यक्ष तारिणी बाबा ठाकुर भी मौजूद थीं।

More Stories
एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
महतारी वंदन की 1,000 की मदद से मालती देवी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार