भोपाल
नगरीय विकास विभाग के 407 निकायों को पंजीयन एवं मुद्रांक शुल्क के अंतर्गत 99 करोड़ 79 लाख रूपये की राशि कोषालय से आहरण करने की अनुमति मिल गई है। यह अनुमति वित्त विभाग द्वारा प्रदान की गई है। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्थानीय निकायों की वित्तीय दिक्कतों को देखते हुए वित्त विभाग के अधिकारियों से चर्चा की थी।
आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास विभाग भरत यादव ने बताया कि आहरित की जाने वाली राशि से संबंधित निकाय बुनियादी सुविधाओं के साथ सभी आवश्यक कार्य कर सकेंगे। पंजीयन एवं मुद्रांक शुल्क के अंतर्गत 197 करोड़ 90 लाख रूपये की राशि निकायों के लिए आवंटित की गई है।

More Stories
मध्यप्रदेश को बनाएंगे दो साल में दुग्ध उत्पादन में नंबर वन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र और धार्मिक पर्यटन का अद्भुत स्थल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जंगल, जमीन और फसल में बसती है जनजातीय दीपावली की खुशियां