भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) के तहत प्रदेश में चिन्हित विशेष रूप से जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) में 3630 घरों को विद्युतीकृत किया जा चुका है। तोमर ने शेष घरों में भी विद्युतीकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिये हैं।
अभियान में चिन्हित जनजातीय समूहों जैसे भारिया, बैगा एवं सहरिया समुदाय के अविद्युतीकृत घरों को विद्युतीकृत किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के लगभग 27 हजार घरों में विद्युतीकरण की कार्ययोजना को विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकृति दी गयी है।

More Stories
जमीन कब्जाने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हथियार लाइसेंस होंगे रद्द
‘शिप्रा नहीं, क्षिप्रा कहिए’… CM मोहन यादव ने अधिकारियों को सुधारा, बताया सही नाम
10वीं की छात्रा पर ट्यूशन टीचर की गंदी नजर, गर्लफ्रेंड बनने का बनाया दबाव