विदिशा
जिले के गंजबासौदा ब्लाक के ग्राम महोली के पास केवटन नदी में मंगलवार दोपहर को नहाते समय तीन बच्चे डूब गए। घटना की खबर लगते ही मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचा तलाश करने के बाद दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे बच्चे की तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे घर से नहाने के लिए कह कर गए थे। नदी में पानी अधिक होने के कारण बहाव तेज था, जिसकी चपेट में आने से वह डूब गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, नहाने गए बच्चों में 14 वर्षीय ऋषि पुत्र वीर सिंह, 15 वर्षीय कृष्णा पुत्र महेंद्र सिंह, 15 वर्षीय उत्तम पुत्र महेंद्र सिंह बताए गए हैं। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासनिक अमला मौजूद है।
महोली गांव में 3 बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर टीम ने दो बच्चों के शव नदी से निकाल लिए हैं। तीसरे बच्चे की तेजी से तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। – विजय राय, एसडीएम

More Stories
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी से शादी की इच्छा लेकर इंदौर पहुंची युवती, कार्यक्रम में दिया बयान
‘मुझे धमकाया और पीछा किया’, भोपाल की लेडी बाइकर ने साझा किया अपना अनुभव