झारखंड (Jharkhand) में पुलिस ने खूनी वारदात का खुलासा किया है. यहां छोटे भाई की बीवी से बड़े भाई एक तरफा प्यार (One Sided Love) करता था. बड़े भाई को छोटा भाई अपने अवैध संबंधों में रोड़ा लगने लगा था. इसलिए उसने दो सुपारी किलर्स की मदद से अपने ही छोटे भाई की हत्या करवा दी.
मामला बोकारो के सेक्टर-नौ स्थित शिवशक्ति कॉलानी का है. यहां ससुराल में रहने वाले पटना निवासी 25 वर्षीय धनंजय साव की हत्या उसके ही सगे बड़े भाई अजय गुप्ता ने एक लाख 40 हजार रुपए की सुपारी देकर करवाई थी. हत्या की सुपारी मृतक के दोस्त दुंदीबाग निवासी ऑटो चालक करण राय ने ली थी
इसके बाद करण ने चास के भगवती कॉलोनी निवासी अभिषेक महतो और शिवपुरी कालानी निवासी रोहित यादव को रुपए का लालच देकर हत्या के लिए तैयार किया. पुलिस ने अभिषेक और रोहित को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर लिया है. चास के एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया- पांच मई की सुबह पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में हाइवे के किनारे धनंजय का शव बरामद होने के बाद पत्नी काजल की शिकायत पर केस दर्ज किया था. इसके बाद 72 घंटे के अंदर ही पुलिस हत्या में शामिल दो आरोपियों अभिषेक और रोहित को गिरफ्तार कर लिया.
चास एसडीपीओ ने बताया- दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, स्कूटी, मोबाइल, खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं. मामले में मृतक का भाई और दोस्त फरार है, उन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एसडीओ ने बताया कि चार मई की रात करण ने ही धनंजय (टोटो चालक) को पैसेंजर को स्टेशन छोड़ने का झांसा देकर बुलाया. उस वक्त आरोपी भाई अजय ससुराल में ही था.
हाईवे किनारे सभी ने पी शराब
जब धनंजय टोटो लेकर करण के पास पहुंचा तो रोहित अभिषेक पैसेंजर बनकर साथ मौजूद थे. वहां से घुमाने का झांसा देकर अभिषेक और रोहित के साथ भेज दिया. हाईवे किनारे सभी ने शराब पी. इसी क्रम में रोहित और अभिषेक ने चाकू मारकर धनंजय को मौत के घाट उतार दिया. पीछे से करण ने आकर धनंजय के टोटो को ठिकाने लगा दिया और घर चला गया. सब इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन ने सीसीटीवी फुटेज टेक्निकल सेल डॉग स्क्वायड टीम की मदद से मामले को सुलझाया है.
छोटे भाई की पत्नी से एकतरफा प्रेम
बिहार के पटना कंकड़बाग निवासी अजय गुप्ता का धनंजय सगा भाई था. अजय की शादी हरला थाना क्षेत्र की लक्ष्मी से हुई थी. लक्ष्मी की छोटी बहन यानि अपनी साली काजल से अजय एकतरफा प्यार करता था, परंतु काजल धनंजय से प्रेम करती थी. एक साल पहले धनंजय के साथ शादी कर सेक्टर- 9 शिव शक्ति कॉलोनी स्थित मायके में रही थी. अजय चाहता था कि काजल उससे शादी कर ले. इस शादी से नाखुश अजय की कई बार भाई के साथ मारपीट हो चुकी थी. आरोप है कि छोटे भाई की पत्नी को हासिल करने व मारपीट का बदला लेने के लिए उसने ही हत्या की सुपारी दी थी.

More Stories
Darbhanga से Bengaluru के बीच सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है
Patna में रसोई गैस सिलिंडर को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया
एक बच्चा किसी तरह बच निकला, उसकी हालत स्थिर