बेंगलुरु
महिला प्रीमियर लीग 2024 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच खेले इस गए पहले मैच रोमांच की सारी हदें पार हो गई, जब मुंबई के लिए आखिरी गेंद पर सजीवन सजना ने छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स के जबड़े से जीत को छीन लिया।
मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस स्कोर के जवाब में मुंबई की टीम ने तेज तर्रार शुरुआत की थी, लेकिन अंतिम ओवरों में वह लड़खड़ा गई। हालांकि, पारी के आखिरी बॉल पर मुंबई के लिए डेब्यू करने वाली सजीवन सजना ने छक्का जड़कर बाजी को पलट दिया और अपनी टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी। अंतिम गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 5 रन की जरूरत थी।
29 साल की सजीवन घरेलू क्रिकेट में केरल के लिए खेलती हैं। स्पिन ऑलराउंडर सजीवन को पहली बार महिला प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिला है। मुंबई की टीम ने उन्हें ऑक्शन में 15 लाख की कीमत में खरीदा था। सजीवन अनकैप्ड प्लेयर हैं। केरल के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने के अलावा वह इंडिया ए के लिए भी मैदान पर उतर चुकी हैं।
WPL डेब्यू में बनी स्टार
किसी भी खिलाड़ी के लिए डेब्यू मैच में परफॉर्म करना आसान नहीं होता है। खासकर तब जब आपको आखिरी गेंद पर जीत के लिए जरूरी रन बनाने हों, लेकिन क्रिकेट में कहते हैं ना कुछ मुमकिन हो सकता है। ऐसा ही सजीवन ने करके दिखाया। WPL 2024 के पहले मैच में सजीवन मुंबई के लिए 8वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी थीं। टीम को जीत के लिए 5 रन बनाने थे।
ऐसे में उन्होंने बेहतरीन शॉट लगाकर गेंद को 6 रन के लिए भेज दिया, जिससे मुंबई की टीम रोमांचक अंदाज में मैच को जीतने में सफल रही।

More Stories
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?