- दस से पन्द्रह जनवरी तक मनेगा महिला सशक्तिकरण सप्ताह – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ अंतरित
- आज डॉ. यादव सुबह 11 बजे लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि भेजेंगे
भोपाल
मध्यप्रदेश में 10 से 15 जनवरी 2024 तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रूपये अंतरित करने से होगी। डॉ. यादव बुधवार को सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कॉन्वेंशन सेंटर में लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि भेजेंगे।
महिला सशक्तिकरण सप्ताह के दौरान विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों को पुरूस्कृत किया जायेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं का सम्मान, शौर्य दल के सदस्य जिन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया हो उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त ऐसी बालिकाएँ जिनके द्वारा सूचना दी जाकर स्वयं का बाल विवाह रोका गया हो, को भी सम्मानित किया जायेगा।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी के अवसर पर सभी सीसीआई, संप्रेक्षण गृह, वनस्टॉप सेंटर, स्वाधार गृह में योग दिवस पर सूर्य नमस्कार किया जायेगा। सभी 52 जिलों के 57 वनस्टॉप सेंटर अन्तवासियों परार्मश सत्र आयोजित कर "घरेलू हिंसा की पीड़िता के लिये सहायता योजना" की जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 181 एवं मुख्यमंत्री सशक्तिकरण योजना पर रेडियो पर चर्चा, समस्त जिलों के बाल गृहों में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी प्रदान कर "गुड टच-बैड टच" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा विशेषज्ञों और पुलिस साइबर सेल के माध्यम से साइबर सुरक्षा विषय पर शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा।

More Stories
‘जितने चमड़े हैं, उधेड़े जाएंगे…’: रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान
शक्ति अवार्ड 2026 सम्पन्न, नारी शक्ति का हुआ भव्य सम्मान
दिग्विजय सिंह बन सकते हैं राज्यसभा उम्मीदवार, जीतू पटवारी ने किया किनारा