लखनऊ
यूपी का बजट सत्र 18 फरवरी से प्रारंभ होगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रदेश का बजट 19 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इस बार प्रदेश का बजट आठ लाख करोड़ का हो सकता है। जो कि अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा।
यह सत्र करीब एक सप्ताह चलेगा जिसमें सत्ता पक्ष जहां अपनी उपलब्धियों को सामने रखेगा, वहीं विपक्ष महाकुंभ हादसे के अलावा किसानों, महिलाओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करेगा।
सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

More Stories
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना ने संरक्षित स्थल बलिराजगढ़ में उत्खनन कार्य शुरू
भाजपा-जदयू को बस सत्ता, कुर्सी की चिंता है, जनता की नहीं- अरुण यादव
खाद की किल्लत, कालाबाजारी और बीज में धांधली से स्पष्ट हो गया कि बिहार में लुट वाली सरकार चल रही है- एजाज अहमद