जयपुर|राजस्थान के कोटपूतली कस्बे के पास शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण राजस्थान रोडवेज की बस की एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई,बस में सवार कम से कम 25 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पावटा के पास हुआ और टक्कर के बाद बस ‘डिवाइडर’ पर चढ़ गई।हादसे में घायल हुए लोगों को पावटा उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बस के चालक व दो अन्य को जयपुर भेज दिया गया। प्रागपुरा के थानाधिकारी भजना राम ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस दिल्ली जा रही थी और हादसा घना कोहरा होने की वजह से हुआ। थानाधिकारी ने बताया कि दृश्यता कम होने के कारण बस राजमार्ग पर खड़े पिक-अप वाहन से टकरा गई।
More Stories
अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर कसा सख्त शिकंजा
मुख्यमंत्री ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
समृद्धि यात्रा के दौरान सहरसा और खगड़िया में सड़क, पुल, बाढ़ सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर- डॉ.अनुप्रिया यादव