सरहिंद पुराने बस स्टैंड के नजदीक गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति और महिला घायल हुए हैं।
थाना सरहिंद के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सरहिंद रेलवे स्टेशन से नेशनल हाईवे सरहिंद की सर्विस लेन पर पुराने बस स्टैंड के नजदीक एक ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक मंडी गोबिंदगढ़ के मोहम्मद तिवारी 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि मोहम्मद तिवारी की नानी अरेना खातून और एमडी साजिद घायल हो गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार वेस्ट बंगाल में शादी समागम से 6 वर्ष से बच्चा अपने परिवार के साथ रेलवे के माध्यम से सरहिंद रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से वह मंडी गोबिंदगढ़ जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुए।
राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 6 वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और जल्द ही फरार चालक खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

More Stories
कर्ज माफ करने के बदले शर्मनाक शर्त, फाइनेंसर की घिनौनी हरकत
भक्त रहसू की पुकार पर थावे पहुंचीं मां भवानी, आस्था की अद्भुत कथा
चलती ट्रेन से फिसला युवक, हथेली कटने से हालत गंभीर