अक्सर सर्दियों में लोग आइसक्रीम खाना बंद कर देते हैं, उन्हें लगता है कि आइसक्रीम खाने से गले में खराश होने लगती है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। कुछ लोग तो गले में सूखी खराश होने पर आइसक्रीम खाते हैं, इसमें भी उन्हें राहत मिलती है। आइए जानते हैं सर्दियों में आइसक्रीम खाने के टिप्स।
आइसक्रीम में विटामिन A, B-2, B-3 पाया जाता है। विटामिन ए से स्किन को फायदा होता है वहीं आपकी हड्डियां भी मजबूत होती है। यह आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाता है। इसके अलावा यह आपके आंखों की रोशनी भी ठीक करता है। यदि आप फल के साथ खाएंगे तो इसके गुण और भी बढ़ जाएंगे। आइसक्रीम खाने के बाद कोई भी गर्म चीज न लें। यदि आप ऐसा करेंगे तो दांतों को नुकसान हो सकता है और आपका गला भी पकड़ सकता है। ऐसे में आइसक्रीम खाने के बाद न तो कुछ गर्म खाएं और न ही पानी पीएं। जब कभी भी आइसक्रीम खाएं तो कोशिश करें कि 15 मिनट बाद ही पानी पीएं।
ऐसा करने से आप खुद को गले से संबंधित परेशानियों से बचा सकेंगे। आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से गले में समस्या बढ़ जाती है। सर्दियों में रात के समय आइसक्रीम से बच सकते हैं, ठंडी रात में खुले में आइसक्रीम खाने से गले से संबंधित समस्या हो सकती है, इसके बजाय आप दिन के समय धूप में बैठकर आइसक्रीम खाएं। कई चिकित्सक भी सर्दियों में छाछ और दही धूप में बैठकर खाने के लिए कहते हैं। सर्दियों में भी ऐसे कई फ्रूट्स आते हैं, जिनकी आप घर पर ही आइसक्रीम बनाकर खा सकते हैं। घर की बनीं आइसक्रीम फ्रोजन की ज्यादा गुणकारी होगी। इसमें रिच प्रोटीन होगा और शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ जाएगी।

More Stories
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश
Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान
Holi 2026 Special: इस होली में घर पर बनाएं टेस्टी गुजिया, जानें सिंपल रेसिपी