वाराणसी
यूपी की कैसरगंज सीट से बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके करीबी माने जाने वाले भारतीय कुश्ती संघ के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। दुर्गाकुंड के कबीर नगर निवासी संजय सिंह ने भेलूपुर थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है। बताया कि शुक्रवार रात में दो बार फोन आया, इसके बाद शनिवार दोपहर में भी फोन कर धमकी दी।
संजय सिंह बबलू ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे अनजान नंबर से फोन आया। उन्होंने रिसीव नहीं किया। करीब डेढ़ घंटे बाद फिर उसी नंबर से फोन आया। उल्टी सीधी बात करने लगा। लगा कि किसी ने शरारत की है। फिर शनिवार दोपहर में उसी नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें और बृजभूषण शरण सिंह को गोली से मारने, बम से उड़ाने की बात करने लगा। गाली गलौज करने पर संजय सिंह बबलू ने फोन काट दिया। फिर फोन कर धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद छह बार फोन किया लेकिन संजय सिंह ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद अपने लोगों को जानकारी देने के बाद भेलूपुर पुलिस को अवगत कराया। भेलूपुर इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ल ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल नंबर बंद है। आरोपी की शिनाख्त कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
लखनऊ निवासी के नाम पर सिम
पुलिस की जांच में मोबाइल नंबर लखनऊ के करन राजपूत के नाम से मिला है। लखनऊ पुलिस की मदद से इसकी पुष्टि कराई जा रही है। संजय सिंह बबलू ने बताया कि बातचीत में आवाज वाराणसी या आसपास के जिले की लग रही थी।

More Stories
गुजरात में छात्रावास और शिक्षण संस्थानों को मिलेगा PNG कनेक्शन, सरकार ने जारी किए निर्देश
जींद में बस-ऑटो टक्कर से मचा हड़कंप, 40 यात्री घायल; चालक संदीप PGIMS Rohtak रेफर
बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, चार राज्यों में 1.50 करोड़ की ठगी