मार्च का यह सप्ताह 16 से 22 मार्च 5 टैरो राशिफल वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह एक तरह जहां बुध कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं, जहां पहले से ही बुध, राहु और मंगल मौजूद रहेंगे. वहीं मीन राशि में सूर्य, शनि और शुक्र ग्रह की युति बन रही है, जिससे मालव्य राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए शुभ फलदायी होना वाला है. इन 5 टैरो राशिफल वालों को मार्च के इस सप्ताह कई जातकों को रोजगार का अवसर मिलेगा और अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं मार्च के इस सप्ताह 16 से 22 मार्च किन किन टैरो राशिफल वालों का भाग्योदय होने वाला है…
वृषभ (सिक्स ऑफ़ कप्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए नई चीजों के जानने का अवसर मिलेगा. इन राशि के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है और दोस्तों का भी सहयोग मिलेगा. अगर जीवनसाथी के साथ कोई ना कोई अनबन होती रहती है तो इस सप्ताह टेंशन ना लें, दोनों के बीच समझ और विश्वास बढ़ेगा, जिससे वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगे. अगर आप निवेश या करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपको कई ऐसे अवसर मिलेंगे, जिनसे भविष्य में अच्छा लाभ होगा.
कर्क (द हाई प्रीस्टेस) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह कर्क राशि वालों के पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ के कई अधूरे कार्य पूरे होंगे. अगर आपके धन से जुड़े या सरकारी कार्य काफी समय से अटके हुए हैं तो उनके पूरे होने के संभावना बन रही है और आपको किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी मिलेगा. अगर आप काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, इस सप्ताह आपको शुभ सूचना मिल सकती है और करियर की शुरुआत करने का मौका भी मिलेगा. ग्रहों और योग के शुभ प्रभाव से इस सप्ताह आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा.
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह कन्या राशि वालों के अंदर समझदारी बढ़ेगी और जरूरी निर्णय आसानी से ले पाएंगे. इस सप्ताह पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में धीरे धीरे आपकी समझ बढ़ेगी और आपको जानकारी मिलेगी कि क्या आपको लिए सही है और क्या नहीं. कौन आपके साथ है और कौन नहीं. जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य के लिए कुछ जरूरी निर्णय ले सकते हैं और परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है. अगर आप मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी होगी.
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के अंदर साहस और पराक्रम देखने को मिलेगा. वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह हर कार्य के लिए एक्टिव रहेंगे और परिवार के सभी कार्यों को आसानी से भी पूरा करेंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातक अपने कामकाज से अधिकारियों को काफी प्रभावित करेंगे, जिससे ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा. जो फैसले आपके काफी समय पहले ही ले लेने चाहिए थे, वे फैसले इस सप्ताह ले लेंगे. लव लाइफ में अगर कोई अनबन चल रही है तो इस सप्ताह सुधार आने की संभावना है.
धनु (दी फूल) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह धनु राशि वालों को कई पुरानी टेंशन खत्म होंगी और किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस सप्ताह मेहनत का फल मिलेगा और गुरुजनों का साथ भी मिलेगा. माताजी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी और उनकी वजह से फायदा भी होगा. अगर आप निवेश करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. परिवार में किसी सदस्य की सेहत सही नहीं है तो इस सप्ताह सुधार देखने को मिलेगा.

More Stories
बिहार का कामाख्या धाम! 19 मार्च से राजकीय महोत्सव शुरू, जानें गुवाहाटी के बाद यहां मां के रुकने का रहस्य
बार-बार हो रहा है पैसों का नुकसान? घर में आज ही करें ये 7 वास्तु बदलाव, बदल सकती है किस्मत
चैत्र नवरात्रि तिथि? कलश स्थापना मुहूर्त? उपाय से लेकर सवारी प्रभाव तक देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानें सब