नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी के मणिपुर दौरे की संभावना पर राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर का मुद्दा लंबे समय से चल रहा है। यह अच्छी बात है कि पीएम मोदी अब वहां जा रहे हैं, लेकिन देश में मुख्य मुद्दा वोट चोरी का है। हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनावी जनादेश चुराए गए… हर जगह लोग वोट चोर कह रहे हैं। बता दें पीएम मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। पीएम मोदी 71,850 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

More Stories
नरेंद्र मोदी का टीएमसी पर हमला, बोले— राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर
धरने के दूसरे दिन ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बोलीं- ज्यादा दबाव डाला तो गिरा दूंगी सरकार
महिला दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय का ‘लखपति दीदियों’ से संवाद