रायपुर : लोक निर्माण विभाग के नारायणपुर संभाग के अन्तर्गत गढ़बेंगाल से धौड़ाई तक गिट्टी डब्लूएमएम से पेचिंग का कार्य प्रगति पर है। चालू नवम्बर माह के अंत तक गढ़बेंगाल से धौड़ाई तथा पल्ली छोटेडोंगर से ओरछा मार्ग (लंबाई 19 किमी) के लिए निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर सीमेंट-कांक्रीट मार्ग का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। वर्तमान में पल्ली छोटेडोंगर-ओरछा (12 किमी) सी.सी. मार्ग का चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है। वर्षा ऋतु की समाप्ति के बाद अब कार्यों में तेजी लाकर सड़क का काम शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

More Stories
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता