लंदन
अभिनेता रणवीर सिंह ने सोमवार को लंदन और सिंगापुर के मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने मोम के पुतलों का अनावरण किया। इसके साथ ही रणवीर सिंह सबसे हालिया भारतीय शख्सियत बन गए हैं, जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया गया है।
रणवीर सिंह का मोम का पुतला लगाने को लेकर मूल रूप से 2019 में घोषणा की गई थी, जब अभिनेता को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह में ‘मैडम तुसाद ऑफ द फ्यूचर अवार्ड' मिला था।
रणवीरसिंह की मां अंजू भवनानी यहां प्रतिष्ठित संग्रहालय में पुतलों के अनावरण के अवसर पर उनके साथ थीं। रणवीर सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे लिए यह बेहद अविश्वसनीय क्षण है कि मैं अपनी मां के साथ लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने खुद के मोम के पुतलों का अनावरण कर रहा हूं। मुझे याद है कि मैं बचपन में इस करामाती जगह के बारे में आश्चर्य से पढ़ा करता था।''
मैडम तुसाद की लंदन शाखा में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा जोनास जैसे भारतीय सितारों की मोम की मूर्तियां भी हैं।

More Stories
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश