रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली झारखंड पुलिस में पदस्थापित प्रिया पाठक को मुनाफा देने का लालच देकर टीए रामा ट्रेडिंग कंपनी ने उनसे चार लाख की ठगी कर ली है।
प्रिया पाठक झारखंड पुलिस में परिचारी प्रवर के पद पर कार्यरत हैं। इस घटना को अंजाम देकर कंपनी ने न सिर्फ अपने एप बंद किया, बल्कि उसके कर्मी भी कार्यालय बंद कर फरार हो गए।
इस संबंध में प्रिया पाठक ने टीए रामा ट्रेडिंग कंपनी इंडिया के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। सिपाही प्रिया पाठक की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा है कि डॉ. अनिल मिश्रा से उन्हें कंपनी के बारे में जानकारी मिली।
पता चला कि कंपनी में निवेश करने पर अधिक लाभ मिलेगा। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप के जरिए एक लिंक भेजा गया। लिंक में रुपए निवेश करने और कुछ लोगों को कंपनी से जोड़ने पर अधिक मुनाफा देने का उन्हें प्रलोभन दिया गया। वह चार लाख रुपए कंपनी में निवेश की।
वह फरवरी से छह मई 2025 के बीच राशि निवेश की है। कुछ लाभ तो उन्हें मिला। इसके बाद कंपनी ने अपना मोबाइल एप बंद कर दिया। पता चला कि कंपनी अपना कार्यालय बंद कर दी है और उसके कर्मी फरार हो गए। जिसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।

More Stories
राज्यपाल बागडे से त्रिपुरा के राज्यपाल एन. इंद्रसेना रेड्डी की शिष्टाचार भेंट
राज्य में टाइप-1 डायबिटीज उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को मिलेगी मजबूती
राजस्थान बार काउंसिल चुनाव के संबंध में उच्च स्तरीय निर्वाचन समिति की बैठक आयोजित