February 16, 2026

भोपाल में साइको क्रिमिनल गिरफ्तार, चलती राह कटर से लड़कियों पर करता था जानलेवा अटैक

भोपाल: राजधानी भोपाल में दहशत का माहौल पैदा करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बदमाश ने भोपाल के पिपलानी, सोनागिरी और कल्पना नगर क्षेत्र में 4 लड़कियों पर कटर से जनलेवा हमला कय कर फरार हुआ था. उसके गिरफ्तार होने से अब लोगों ने राहत की सांस ली है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवघेश गोस्वामी ने वारदात का खुलासा किया है.

 

अयोध्या नगर कोच फैक्ट्री से गिरफ्तार हुआ आरोपी

भोपाल के पिपलानी इलाके में पिछले कुछ दिनों से दहशत में जी रहे लोगों को राहत मिल गई है. कटर से लड़कियों और महिलाओं पर हमला करने वाला आरोपी देवेंद्र अहिरवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे अयोध्या नगर कोच फैक्ट्री से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. आरोपी 29 जनवरी को रात करीब साढ़े 9 बजे राह चलते 3 लड़कियों को कटर से घायल कर दिया था. उसी रात अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में भी आरोपी ने 1 लड़की पर हमला कर घायल कर दिया था.

900 सीसीटीवी, 700 लोगों से की पूछताछ

मामले की गंभीरता को देखते हुए 2 थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच एक्टिव हो गई. पुलिस की 40 टीमों ने 6 दिनों तक करीब 900 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले. 600 पुराने बदमाश और 100 लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने घायल लड़कियों और उनके दोस्तों की मदद से आरोपी का स्कैच भी बनवाया, लेकिन हाथ खाली ही रहे. ऐसे में अयोध्या नगर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी के हुलिया से मिलता जुलता व्यक्ति कोच फैक्ट्री के आसपास घूम रहा है.

2014 में भी किया था महिलाओं पर हमला

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मोके पर पहुंची और संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की, तो पुरे मामले का खुलासा हो गया. ईटीवी भारत से बात करते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवघेश गोस्वामी ने बताया, "आरोपी आदतन अपराधी है, वह भोपाल मे 4 लड़कियों पर हमला कर सामान्य कामकाज करने लगा था. वह साल 2014 में भी सागर में 5 महिलाओं पर इसी तरह से हमला कर चुका है, लेकिन पकड़ा नहीं गया था."