गंजबासौदा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) के गंजबासौदा स्थित सुहाग लॉज में संदिग्ध हालत में कई लड़के-लडकियां पकड़ाए हैं। इस दौरान आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। दरअसल, रमजान, ईद समेत आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। जिसके तहत रेस्टोरेंट और होटलों में दबिश देकर जांच की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस स्टेशन स्थित सुहाग लॉज में 8 लड़के और 10 लडकियां संदिग्ध हालत में पकड़ाए।
पुलिस ने लड़के और लड़कियों के मोबाइल और लॉज का DVR जब्त कर लिया। पुलिस मामले में जांच का हवाला दे रही है। एसडीओपी सिखा भलाबी ने बताया कि इस मामले में FIR नहीं की जा रही है। सभी बालिग हैं और इनकी जांच की जाएगी। कुछ लोग इंदौर, विदिशा, गंजबासौदा, पठारी के कुछ लोग हैं। सभी से डीटेल लेकर उन्हें छोड़ दिया जाएगा।

More Stories
AI इंपैक्ट समिट में विरोध पड़ा भारी, यूथ कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
2 मार्च को प्रदेशभर में चक्का जाम, बस संचालकों का सामूहिक हड़ताल पर जाने का निर्णय
उच्च शिक्षा में नया अध्याय: मंदिर प्रबंधन की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा