भोपाल
आज को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा सज संवरकर तैयार हो गई है। आज सुबह से ही यहां पर उत्सव का माहौल में रात को बेतवा के तट पर एक लाख दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। राम राजा सरकार के मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है।
यहां पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रांगण में रंग बिरंगी और आकर्षक रंगोली बनाई गई है। आज सुबह से ही यहां पर धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। भजन-कीर्तन होंगे, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यहां पर राम भजनों की भी प्रस्तुतियां दी जाएगी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद यहां पर भंडारे का आयोजन होगा। यहां पर लाखों लोगों पहुंचने की संभावना है। रामराजा सरकार मंदिर प्रांगण में अयोध्या में होने वाली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट भी दिखाया जा रहा है।

More Stories
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा