नई दिल्ली
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लोकप्रिय पाकिस्तानी स्पोर्ट्स एंकर फख-ए-आलम से पाकिस्तान आने का हार्दिक निमंत्रण मिला है। दरअसल, हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान धोनी का पाकिस्तानी भोजन को याद करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धोनी को एक फैंस को खाना खाने के लिए एक बार पाकिस्तान जाने का सुझाव देते है।
अपने करियर के शुरुआती वर्षों में टीम इंडिया का हिस्सा बनकर पाकिस्तान का दौरा करने वाले धोनी को देश के क्रिकेट फैस से बहुत प्यार मिला। हाल ही में पाकिस्तान के लाजवाब खाने को याद करते हुए धोनी को फैन से कहते है, "आपको खाने के लिए एक बार पाकिस्तान जरूर जाना चाहिए।" हालांकि, धोनी का फैन उनकी इस सलाह को मानने के लिए तैयार नहीं था। उसने जवाब दिया "मैं वहां नहीं जाऊंगा, भले ही आप वहां का खाना खाने की सलाह दें। मैं खाने का शौकीन हूं, लेकिन वहां नहीं जाऊंगा।" हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कहां का है और कब है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच पाकिस्तान से भी कई लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं, जिनमें आलम, जो लोकप्रिय शो 'पवेलियन' की मेजबानी करते हैं, उनके साथ-साथ वसीम अकरम, शोएब मलिक, मिस्बाह-उल-हक और मोइन खान का भी रिएक्शन सामने आया।

More Stories
छठी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया, जानें पिछली 5 बार का पूरा रिकॉर्ड
Pakistan Team: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना? टी20 विश्वकप से बाहर होने पर PCB सख्त
IND vs WI: पाकिस्तान के आमिर का क्यों उड़ रहा मजाक? उनके ‘सेमीफाइनल में नहीं’ वाले बयान पर भारत का करारा जवाब