लखनऊ
भाजपा ने गुरुवार को लोकसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस से पहले ही भाजपा ने रायबरेली से भी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है। दिनेश प्रताप सिंह पिछली बार भी बीजेपी से उतरे थे। वहीं कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया गया है। दिनेश प्रताप सिंह पिछली बार भी रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा से मैदान में थे। दोनों सीटों पर कल नामांकन का अंतिम दिन है।
भाजपा अभी तक कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने का रायबरेली में इंतजार कर रही थी। अमित शाह ने यह भी कहा था कि वहां के लिए तीन नाम तय हो चुके हैं। कांग्रेस की तरफ से नाम आते ही भाजपा अपने नाम घोषित कर देगी। कांग्रेस की तरफ से गुरुवार शाम तक प्रत्याशियों के ऐलान की खबर आते ही भाजपा की तरफ से नाम घोषित कर दिए गए।
दिनेश प्रताप ने टिकट मिलते ही राहुल गांधी और प्रियंका पर हमला किया। कहा कि प्रियंका गांधी राजनीति की एबीसीडी नहीं जानती हैं, वह आती भी हैं तो मेरे लिए वह कोई चीज नहीं हैं। प्रियंका आएंगी तब भी जनता मुझे चुनेगी। कांग्रेस वालों ने जिस तरह से उन्हें ठगा है, उसका बदला जनता जरूर लेगी।

More Stories
श्री हरमंदिर साहिब परिसर में कंकाल का वीडियो वायरल
अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग के चलते हुई हत्या, तीन गिरफ्तार
जालंधर में कूड़ा घोटाला, वजन बढ़ाने के लिए मलबा भरा गया