गुरुग्राम। मानेसर के कांकरोला गांव में सोमवार सुबह एक खुले स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मानेसर फायर स्टेशन को तुरंत अलर्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार, कंकरोला गांव में स्थित स्क्रैप के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही आईएमटी मानेसर फायर स्टेशन की टीम तत्परता से मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग की भयावहता को देखते हुए, अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया ताकि आग को फैलने से रोका जा सके और जल्द से जल्द बुझाया जा सके।फिलहाल, दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। विभाग की ओर से घटना की जांच की जा रही है। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि स्क्रैप यार्ड में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

More Stories
मघड़ा में आज से शीतलाष्टमी मेला, मां शीतला के दरबार में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
ड्रग्स सिंडिकेट में साहेब के मातहत फंसे, दफ्तर में आग की आशंका
भारत का विकेट गिरते ही भड़का युवक, गुस्से में किशोर की हत्या से वैशाली में सनसनी