क्रिसमस का बच्चों को सबसे ज्यादा इंतजार रहता है। घर में खूब डेकोरेशन की जाती है, सेंटा बच्चों के लिए गिफ्ट लेकर आता है और बच्चों की फेवरेट खाने पीने की चीजें बनाई जाती है। क्रिसमस पर बच्चों को जो सबसे ज्यादा पसंद आता है वो है केक। आप बच्चों के लिए घर में हेल्दी और टेस्टी केक बना सकते हैं। कुछ लोग मार्केट से केक खरीदकर लाते हैं, लेकिन आप चाहें तो सिर्फ केला और अखरोट से घर पर ही हेल्दी केक बना सकते हैं। बनाना वॉलनट केक का स्वाद बहुत अच्छा होता है। आप इसे 10-15 दिनों तक आसानी से खा सकते हैं। इस केक का स्वाद काफी हद तक प्लम केक के जैसा होता है। आप इसे एगलेस और विद एग दोनों तरह से बना सकते हैं। ये है बनाना केक की सिंपल रेसिपी।
बनाना केक के लिए सामग्री
आपको इसके लिए 1 कप मैदा लेना है और करीब 1/2 कप टुकड़ों में कटा हुआ अखरोट लेना है। केक में डालने के लिए 2 पके केले चाहिए। इसके लिए 1/2 कप पिसी हुई चीनी और करीब 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा आपको चाहिए। केक को सॉफ्ट बनाने के लिए इसमें 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर पड़ेगा और 1 चम्मच वनिला एसेंस चाहिए। अंडा ऑप्शनल है अगर आप एग खाते हैं तो 1 अंडा मिक्स कर सकते हैं। केक में डालने के लिए 1/2 कप मक्खन चाहिए।
बनाना केक की रेसिपी
बनाना केक तैयार करने के लिए पहले पके हुए केले को छीलकर उन्हें किसी फॉक से मैश करके प्यूरी बना लें।
एक बाउल लें उसमें मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स करके छान लें।
एक बाउल में अखरोट, अंडा, मक्खन, वनिला एसेंस और चीनी को डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
इन चीजों को आपको तब तक फेंटना है जब तक रंग एकदम क्रीमी न हो जाए।
अब इसमें मैदा और केला वाली प्यूरी डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
ध्यान रखें बैटर में गांठ नहीं होनी चाहिए। अगर बैटर गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा दूध मिक्स कर सकते हैं।
एक ट्रे में बटर लगा लें और पेस्ट को एकसार करते हुए डाल दें, इसे 180 डिग्री सेल्सियस पर 35-40 मिनट के लिए ओवन में रख दें।
समय पूरा होने पर केक को चाकू की मदद से चेक कर लें कि चिपका तो नहीं है।
अगर चाकू पर केक चिपक रहा है तो इसे 5 मिनट के लिए और बेक कर लें।
केक जब हल्का ठंडा हो जाए तो इसे मनपसंद शेप में काट लें और क्रिसमस पार्टी में सर्व करें।

More Stories
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश
Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान
Holi 2026 Special: इस होली में घर पर बनाएं टेस्टी गुजिया, जानें सिंपल रेसिपी