रोज घटाएं 1 से 2 किलोग्राम वजन
वजन घटाने से शरीर फिट होता है और बीमारियां दूर रहती हैं। बाबा रामदेव ने ऐसा तरीका बताया है, जिसे करने के बाद हर दिन 1 से 2 किलोग्राम वजन कम होने लगेगा। इसमें आपको सांस लेने का तरीका, क्या खाना है क्या नहीं और 7 बेस्ट योगासन बताए हैं। बाबा रामदेव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि ऐसा करने से घर बैठे रोज का एक से दो किलो वजन कम कर सकते हैं।
सांस लेने का तरीका
योग गुरु के मुताबिक लंबे सांस लेने और छोड़ने से वजन कम होगा। इसके लिए भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, सूर्यभेदी प्राणायाम करें। अगर थायराइड की समस्या है तो हाथ के अंगूठे के पास का पॉइंट दबाएं।
क्या खाएं, क्या नहीं?
उन्होंने कहा कि लोग वजन कम ना होने की वजह से निराश हो जाते हैं। लेकिन अगर आप लंबी सांस, 7 योगासन के साथ सही डाइट लेंगे तो आसानी से पतले हो सकते हैं। इसके लिए आपको नमक, मीठा और अनाज बंद करना होगा। लौकी का सूप या लौकी की सब्जी खाएं और एक दिन निर्जला उपवास रखें।
पहला योगासन
पैरों को आगे की तरफ फैलाकर बैठ जाएं और पैरों को अच्छी तरह खोल लें। अब दोनों हाथों को कंधे के बराबर फैला लें। अब कमर घुमाते हुए दाएं हाथ से बाएं पैर का अंगूठा छुएं और बाएं हाथ से दाएं पैर का अंगूठा छुएं। ऐसे 10-10, 20-20 बार करें।
दूसरा योगासन
दूसरी एक्सरसाइज में आपको पहली पोजिशन में बैठे रहना है। बस एक बार कमर घुमाकर दोनों हाथों दाएं कूल्हे के पास जमीन पर टच करवाएं। फिर कमर घुमाकर दोनों हाथों को बाएं कूल्हे के पास टच करवाएं।
तीसरा योगासन
पैरों को सामने फैलाकर जोड़ लें। अब दोनों हथेलियों को आपस में मिलाएं। पेट से शुरू करके गोलाकर में पैर के पंजों तक ले जाएं और वापिस लाएं। ऐसा कुछ देर करने से पेट की चर्बी कटेगी और मसल्स टाइट होंगी।
चौथा योगासन
यह हिप्स और जांघ की चर्बी के लिए बढ़िया है। कमर के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को कंधों के बराबर जमीन पर आराम करने दें। अब दोनों पैर की एड़ी मिलाकर थोड़ा कूल्हों के पास लाएं। पीठ को जमीन पर रखते हुए घुटनों को एक बार दाईं तरफ जमीन पर रखें और एक बार बाईं तरफ, ऐसा लगातार करते रहें। ये कमर और पीठ के लिए भी अच्छा है।
पांचवा योगासन
इसी स्थिति में पैरों को खोल लें और दोनों एड़ियों के बीच गैप बना लें। अब एक बार दोनों घुटने बाईं तरफ और एक बार दाईं तरफ, ऐसा लगातार करते रहें।
छठा योगासन
सीधा पीठ के बल लेटे रहें और हथेलियों को कूल्हों के नीचे दबा लें। अब एक-एक करके पैर उठाएं और सिर की तरफ लाएं, जितना हो सके। घुटनों को सीधा रखना है। एक पैर वापिस ले जाते हुए दूसरा पैर आगे लाते रहें।
सातवां योगासन
इस आसन में आपको पिछली स्थिति में रहना है और एक पैर को नीचे से ऊपर की तरफ क्लाकवाइज और एंटी क्लाकवाइज घुमाना है। फिर दूसरे पैर के साथ भी ऐसा ही करें।

More Stories
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश
Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान
Holi 2026 Special: इस होली में घर पर बनाएं टेस्टी गुजिया, जानें सिंपल रेसिपी