5 फरवरी को आदित्यमंगल योग से सिंह, कन्या और तुला राशियां होंगी धनवान, बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

नई दिल्ली.

फरवरी महीने में सूर्य, बुध,शुक्र और मंगल समेत 4 बड़े ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 1 फरवरी 2024 को ग्रहों के राजकुमार बुध मकर राशि में जाएंगे। 5 फरवरी 2024 मंगल मकर राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही सूर्यदेव विराजमान हैं। मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति से आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण होगा।

जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक 12 राशियों पर भी होगा, लेकिन कन्या समेत 2 राशियों को सूर्य-मंगल की युति से जबरदस्त लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं  इन लकी राशियों के बारे में…

सिंह राशि :

जीवन में नए परिवर्तनों के लिए तैयार रहें। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे।  धन, सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।  लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। लव लाइफ में नए सरप्राइज मिलेंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। उन्नति के भरपूर अवसर मिलंगे। इनका लाभ उठाएं और कड़ी मेहनत करते रहें। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी।

कन्या राशि :

प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। कार्यों में आ रही अड़चनें जल्द दूर होंगी। करियर ग्रोथ के कई मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मन की निराशा दूर होगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास से लबरेज होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यों की प्रशंसा होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि :

जीवन के रोमांचक पलों का आनंद लेंगे।। दोस्तों की मदद से कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। रिश्तों में प्यार और रोमांस जगेगा। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। वाणी में मधुरता आएगी। रिश्तों में कड़वाहट ज्यादा बढ़ने न दें और साथ मिलकर रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।