कांकेर.
कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती गांव कुम्हारी में बीएसएफ की गाड़ी पलटने से 17 जवान घायल हो गये हैं। इनमें पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस संबंध में नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि पूरा मामला जिला नारायणपुर और जिला कांकेर के सीमावर्ती थाना रावघाट और ताडोकी के बीच का है, जहां पर बीएसएफ के 162वीं बटालियन के जवान वाहन से जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ है।
हादसे में 17 जवान घायल हुये हैं, जिनको नारायणपुर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। जवानों की हालत खतरे से बाहर है, प्राथमिक उपचार जारी है। घटना में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हुये हैं, उनको बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। सरगीपाल फुलपाड कैम्प में जवान नक्सल मोर्चे पर पदस्थ थे। छुट्टी में सभी जवान बीएसएफ के वाहन से अन्तागढ़ आ रहे थे, उसी दौरान स्टेरिंग फेल होने के कारण दुर्घटना घटी।

More Stories
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
धान के बजाय मक्का से बढ़ा मुनाफा : किसान मालती मोहन बने उन्नत खेती की मिसाल
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना