
भोपाल.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह को मध्यप्रदेश का लोकायुक्त नियुक्त किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश लोकायुक्त एवं उप-लोकायुक्त अधिनियम 1981 की धारा-3 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियो को प्रयोग में लाते हुए न्यायमूर्ति श्री सिंह को पदभार ग्रहण करने के दिनांक से लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिये गए हैं।
More Stories
वनवासियों के कल्याण के लिए करें सभी प्रबंध – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, राजौरा की जगह नीरज मंडलोई बने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव
टेलिकॉम कंपनी की वजह से इंदौर की सड़क पर बना गड्ढा, नगर निगम ने ठोका भारी जुर्माना