सीधी
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक स्कूल वैन अनियंत्रित हुई और पलट कर खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 बच्चे घायल हुए हैं। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। यह हादसा ग्राम चोराही के पास हुआ। पुलिस का कहना है कि हादसे में एक बच्चे को ज्यादा चोट आई है उसे जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया है।
आपको बता दें की गोल्डन स्टार एकेडमी स्कूल की वैन बच्चों को स्कूल के लिए ले जा रही थी। बताया जा रहा है कि चालक लापरवाही और तेज गति से वैन को चला रहा था। अचानक वैन अनियंत्रित हुई और सीधे खाई में पलट गई। हादसे की सूचना तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को वैन से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है।

More Stories
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
“किशोरी से मातृत्व तक” महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव