नई दिल्ली
पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटाने का ऐलान किया है। बजरंग ने ट्वीट कर बताया मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को वापस लौटा रहा हूँ. कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है. यही मेरी स्टेटमेंट है।
आपको बता दे की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने गुरुवार को कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष के रूप में संजय सिंह की जीत के बाद वह अब कुश्ती में प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगी।
संजय कुमार सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। इस फैसले से नाराज साक्षी मलिक ने अपना दर्द बयां किया है। इस ऐलान के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस से जाने से पहले अपने जूते उतारकर मंच पर रख दिए और रोते हुए अपनी बात रखी। भावुक साक्षी ने कहा, "मैं निराश हूं और मैं अब कुश्ती में प्रतिस्पर्धा नहीं करूंगी।"
संजय पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी हैं, जिन्हें ओलंपियन बजरंग पुनिया, साक्षी और विनेश फोगट के नेतृत्व में पहलवानों के एक समूह द्वारा लंबे आंदोलन के बाद पद से हटा दिया गया था।

More Stories
छठी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया, जानें पिछली 5 बार का पूरा रिकॉर्ड
Pakistan Team: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना? टी20 विश्वकप से बाहर होने पर PCB सख्त
IND vs WI: पाकिस्तान के आमिर का क्यों उड़ रहा मजाक? उनके ‘सेमीफाइनल में नहीं’ वाले बयान पर भारत का करारा जवाब