गाजियाबाद|यूपी के गाजियाबाद स्थित खोड़ा थानाक्षेत्र के नवनीत विहार में किराये पर रहने वाली चांदनी की मौत के पांच दिन बाद रविवार को पुलिस ने उसके पति विपिन केवट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में 15 फरवरी को चांदनी की मौत होने और 16 फरवरी तक शव के साथ रहने की बात स्वीकार की है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में महिला के पति समेत तीन ननद और छह बहनोई नामजद हैं।खून से सनी थी चांदनी की लाश, सीने ले लिपटी थी डेस साल की बेटी 16 फरवरी को नवनीत विहार में चांदनी का शव पूनम नाम की महिला के मकान में जमीन पर पड़ा मिला था। शव खून में सना था और सीने से डेढ़ वर्षीय बेटी लिपटी थी। मकान मालिकिन ने शव देखकर देर रात पुलिस को बुलाया था। हालांकि तब तक चांदनी का पति व अन्य रिश्तेदार भाग चुके थे।
पिता ने लगाया दहेज का आरोप
महिला के पिता बिहार के नालंदा स्थित बकरा मकनपुर बिंद निवासी सुनील केवट ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए 17 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
24 घंटे रहा पति की लाश के साथ
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि चांदनी ने 15 फरवरी को फांसी लगाई थी। उसने फंदे से उतारने का प्रयास किया तब वह जमीन पर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। खून निकलता देख वह घबरा गया। यहां तक कि 16 फरवरी की दोपहर तक वह शव के साथ ही कमरे में रहा। उसे अस्पताल भी लेकर नहीं गया और न ही किसी को सूचना दी।
इस वजह से बच्ची को भी छोड़कर भागा
डर की वजह से वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। एसीपी ने बताया कि पूछताछ में बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
सीमा के पास चल रही अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री पर छापा
Pushkar पहुंचे Dhirendra Krishna Shastri, सरोवर पूजन के बाद दिया बयान
पूर्वोत्तर की छात्राओं ने पड़ोसी दंपती पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया