Jharkhand Budget 2026 में राज्य की महिलाओं पर खास फोकस किया गया है। विधानसभा सत्र 2026-27 में पेश बजट में Maiya Samman Yojana के लिए ₹14,065.57 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2500, यानी सालाना ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि यह कदम महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि “अबुआ दिशोम बजट 2026-27” में बहन-बेटियों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है, ताकि हर जरूरतमंद महिला को योजना का लाभ मिलता रहे।
गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने Maiya Samman Yojana की 19वीं किस्त जारी की है। रांची समेत सभी जिलों में राशि पहुंचनी शुरू हो गई है। करीब 51 लाख से अधिक लाभुक महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से किस्त ट्रांसफर की गई है। इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधा फायदा मिला है।
विभाग की तैयारी थी कि होली से पहले राशि भेज दी जाए। इसी क्रम में 22 फरवरी को ही सभी पात्र महिलाओं के खाते में पैसे जमा करा दिए गए।

More Stories
पहली बार सामने आया ‘सुदर्शन’ का फायरिंग वीडियो
जयपुर मेट्रो फेज-II को लेकर बड़ा अपडेट
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 3 करोड़ की सहायता राशि हस्तांतरण