लखनऊ
उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 13 और 14 सितंबर और झारखंड में 14 व 15 सितंबर को बहुत भारी बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तरपश्चिम यूपी में भी एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आज बहुत भारी बरसात हो सकती है।
उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और बाकी जगह इस हफ्ते तक बारिश जारी रहेगी। इसमें से उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 सितंबर को भारी से बहुत भारी बरसात का अलर्ट है। इसके अलावा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में 13, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13, 16-18 सितंबर को और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13, 17 और 18 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा, पश्चिमी और मध्य भारत के राज्यों की बात करें तो पूर्वी मध्य प्रदेश में 17 सितंबर, छत्तीसगढ़ में 16 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 और 19 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 16-19 सितंबर, छत्तीसगढ़ में 14-17 सितंबर के बीच तेज बारिश जारी रहेगी।
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के लिए मौसम विभाग का कहना है कि गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा में 14 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है। मिजोरम, त्रिपुरा में 13, गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 और 14 सितंबर, झारखंड में 14 और 15 सितंबर और ओडिशा में 14 सितंबर को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, बिहार और झारखंड में भी 13-16 सितंबर के बीच तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना में इस हफ्ते तक बारिश जारी रहने वाली है।

More Stories
दो भाइयों की हत्या: गांव में शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार, आरोपियों के घरों में आग लगाने का प्रयास, फोर्स तैनात
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे