भुवनेश्वर.
कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां एफआईएच प्रो लीग मैच में स्पेन को 4-1 से करारी शिकस्त दी। हरमनप्रीत ने सातवें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला और इसके बाद 20वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। अपना 199वां मैच खेल रहे हरमनप्रीत ने पेनाल्टी कार्नर पर अपने गोल की संख्या 150 पर पहुंचा दी है। जुगराज सिंह ने भी अच्छा खेल दिखाया और उन्होंने 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत की तरफ से तीसरा गोल किया। ललित कुमार उपाध्याय ने 50वें मिनट में गोल करके भारत की आसान जीत सुनिश्चित की। स्पेन की तरफ से एकमात्र गोल 34वें मिनट में मार्क मिरालेस ने पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। भारत अपना अगला मैच रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

More Stories
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?