इंदौर | इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद शोक में डूबे परिवार में अब खुशियों ने दस्तक दी है. कई महीनों से गम में डूबे इस परिवार में एक बेटे का जन्म हुआ है, जिसकी किलकारी ने पूरे घर का माहौल बदल दिया है. परिजन भावुक होकर नवजात को ‘राजा’ कहकर पुकार रहे हैं और इसे अपने खोए हुए सदस्य की वापसी मान रहे हैं|
परिवार में लौट आई खुशी
दरअसल, रविवार को राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ. लंबे समय से दुख झेल रहे परिवार के चेहरों पर अब फिर से मुस्कान लौट आई है. परिवार के सदस्य इस बच्चे को बेहद खास मानते हुए उसे ‘राजा’ नाम से ही बुला रहे हैं|

More Stories
सीएम का बड़ा तोहफा: 257 MSME इकाइयों को 169 करोड़, स्टार्टअप्स को पहली किस्त
LPG को लेकर पारिवारिक विवाद: दामाद पर भड़के ससुर, घर में की तोड़फोड़
गर्मियों में यात्रियों के लिए खुशखबरी: भोपाल से पुणे-मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें