कराची.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निदेशक मोहम्मद हफीज ने कहा कि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को कार्यभार प्रबंधन के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में विश्राम दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में शनिवार को पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में क्लीनस्वीप किया।
हफीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के बाद कहा,''हमने शाहीन के कार्यभार को देखते हुए उन्हें विश्राम देने का फैसला किया था क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि उनके शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़े।'' अफरीदी को विश्राम देने के फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट समुदाय हैरान था। पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने इसके लिए टीम प्रबंधन की कड़ी आलोचना की थी। सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन अफरीदी ने मेजबान प्रसारक से कहा था कि टीम प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ का मानना था कि उन्हें मैच से विश्राम दिया जाना चाहिए।

More Stories
छठी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया, जानें पिछली 5 बार का पूरा रिकॉर्ड
Pakistan Team: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना? टी20 विश्वकप से बाहर होने पर PCB सख्त
IND vs WI: पाकिस्तान के आमिर का क्यों उड़ रहा मजाक? उनके ‘सेमीफाइनल में नहीं’ वाले बयान पर भारत का करारा जवाब