
गुना
म्याना थानाक्षेत्र की उमरी चौकी के खेरीखता के पास दोपहर करीब 12 बजे एक यात्री बस का अगला टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 11 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बस गुना से सिरसी की ओर जा रही थी।
More Stories
मध्य प्रदेश में मूसलधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 34 शहरों में जलभराव
सीहोर में अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के केंद्रीय मंत्री, दी सख्त नसीहत
भोपाल में तिरंगा जलाने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन