सोने-चांदी की कीमतें अपडेट: सोना सस्ता, चांदी महंगी या सस्ती, भोपाल से जयपुर तक के रेट

शादियों के सीजन के बीच भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही है। अगर आप आज संडे को सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और बाजार जाने का सोच रहे हैं तो पहले ताजा भाव जान लीजिए। शनिवार शाम (रविवार को IBJA द्वारा भाव घोषित नहीं किए जाते) को भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, सोने के भाव 1,48, 220 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। वहीं देश भर में चांदी का औसत भाव 2,45,000 रुपये प्रति किग्रा के आसपास ट्रेंड कर रहा है।

प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव

 

  • 10 ग्राम: ₹2,450
  • 100 ग्राम: ₹24,500
  • ₹2,50,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
  • ₹2,50,000 (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते कीमतों में बढ़त बनी है।)

18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,11,220
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,11,120
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,11,070
  • चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,14,000

22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • ​मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़:₹1,35,900
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,35,800
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,35,750
  • चेन्नई, कोयंबटूर:₹1,36,600

24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,48,220
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,48,120
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,48,090
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,49,020 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर)

जानिए 18, 20, 22 और 24 कैरेट सोने के बारे में

24 कैरेट (99.9% शुद्ध) : सोने की शुद्धता को ‘कैरेट’ में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। 24 कैरेट पर 999 लिखा होता है। इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिली होती। बहुत नरम (Soft) होने के कारण इससे जटिल नक्काशी वाले आभूषण बनाना संभव नहीं है।

18 कैरेट (75.0% शुद्ध)/20 कैरेट (83.3% शुद्ध): 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। इसका अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में उपयोग होता है। 20 कैरेट पर सोने पर 833 लिखा होता है। इसमें 16.7% अन्य धातुएँ (जैसे तांबा, चांदी, जस्ता) मिलाई जाती है।

22 कैरेट (91.6% शुद्ध): 916 लिखा होता है। गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें 8.4% तांबा या चांदी या अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि गहने मजबूत रहें। यही कारण है कि ​ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का ही सोना बेचते हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से सोने के सिक्के, बार (ईंटें) और निवेश के लिए किया जाता है। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर वही अंक (जैसे 916 या 750) दर्ज हो।

सोने की कीमत प्रभावित करने वाले कारण: अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर में उतार-चढ़ाव, वैश्विक मांग, भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी व ब्याज दरें और शेयर बाजार का प्रदर्शन के चलते सोने-चांदी के भाव परिवर्तन देखने को मिलता है। भारतीय बाजार, स्थानीय कारक, भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर घरेलू दामों पर USD-INR, आयात शुल्क, जीएसटी/टीसीएस, लोकल मेकिंग चार्ज, देश की महंगाई दर, त्योहार और शादियों का सीजन भी कीमतों पर असर डालते हैं।

सोने से जुड़ी काम की बातें: भारत में सोने-चांदी के मानक भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं। शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन नए रेट जारी नहीं होते हैं। IBJA के रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। इसलिए, अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें। BIS लोगो भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) का आधिकारिक प्रतीक है। HUID नंबर 6 अंकों का एक विशिष्ट अल्फा-न्यूमेरिक कोड (Hallmark Unique Identification) है।