Shikhar Dhawan second marriage: भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सोफी शाइन से शादी रचाई. दोनों लगभग एक साल से रिलेशनशिप में थे. धवन ने मई 2025 में अपने रिलेशनशिप की पूष्टी की थी और पिछले महीने, कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की घोषणा भी कर दी थी.
अब शनिवार (21फरवरी) को दोनों ने शादी कर ली है. धवन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खबर को कन्फर्म करते हुए अपनी शादी की तस्वीरें भी जारी की हैं. इंस्टा पोस्ट में, धवन ने अपने फैंस को यह भी बताया कि उनकी शादी की ड्रेस मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की थी.
दोनो की ये शादी दिल्ली NCR इलाके में हुई है, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए. बता दें कि धवन और सोफी ने 2025 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया और जनवरी 2026 में अपनी सगाई की घोषणा की.
धवन की लव स्टोरी
कहा जाता है कि उनकी लव स्टोरी कई साल पहले दुबई में शुरू हुई थी, और तब से, सोफी धवन की जिंदगी में लगातार मौजूद रही हैं. इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी अच्छी-खासी फॉलोइंग बना ली है, जहां उनके हल्के-फुल्के और मजेदार रील्स को फैंस बहुत पसंद करते हैं.
सोफी शाइन कौन है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली है. वो प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं. उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक की डिग्री हासिल की और फिर कैसलरॉय कॉलेज से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में भी डिग्री हासिल की. उन्होंने अबू धाबी, यूएई में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में भी काम किया है. आज सोफी शिखर के जीवन का हिस्सा हैं. वह द वन स्पोर्ट्स की सीओओ के रूप में काम कर रही हैं और शिखर धवन फाउंडेशन की प्रमुख भी हैं.
शिखर धवन की पहली पत्नी
यह भी उल्लेखनीय है कि ये धवन की दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी आयशा मुखर्जी से 2021 में खत्म हो गई थी. उनकी पहली पत्नी से एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है. धवन ने 2024 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. उन्होंने 269 इंटरनेशनल मैचों में 10,867 रन बनाए हैं, जिसमें 24 सेंचुरी शामिल है.
राहुल चाहर का हुआ तलाक
आज ही के दिन एक दूसरी खबर ये सामने आई की भारतीय क्रिकेट के युवा लेग-स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी पत्नी इशानी जौहर से अलग होने का ऐलान कर दिया. यह कपल, जिन्होंने 2019 में सगाई की और मार्च 2022 में गोवा में शादी की थी. दोनों ने लगभग 15 महीने की कोर्ट की कार्रवाई के बाद अलग हो गए.

More Stories
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
IND vs SA T20 Playing 11: अभिषेक पर बरकरार रहेगा टीम प्रबंधन का भरोसा, अक्षर की वापसी तय! कुलदीप होंगे शामिल?