
उज्जैन
उज्जैन जिले में लहसुन फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या कर दी गई। किसान का शव मंगलवार सुबह खेत में खाट पर मिला। घटना बड़नगर के भाटपचलाना के बालोदा लक्खा गांव की है।
बताया गया है कि किसान का शव उसके खेत में ही मिला है। इस मामले में किसी करीबी का हाथ होने का ही शक जताया जा रहा है। घटना मंगलवार सुबह की है। किसान के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान मिले हैं।
पुलिस के अनुसार किसान का नाम किशन सिंह चावड़ा उम्र करीब 50 वर्ष है। उनका खेत उनके घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। चावड़ा उपज की रखवाली के लिए खेत पर ही सोते थे।
बताया गया कि सुबह जब चावड़ा घर नहीं लौटे तो स्वजनों ने उनकी तलाश की। कुछ लोग जब खेत पर पहुंचे तो उन्हें खाट पर मृत पाया गया।
किसान किशन सिंह चावड़ा घर से 1 किलोमीटर दूर खेत पर सोते थे। सुबह वे घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने खेत पर जाकर देखा। वे खाट पर निढाल पड़े थे। उल्लेखनीय है किशनसिंह चावड़ा बड़नगर भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी के सदस्य थे। उनके दो बेटे हैं।
More Stories
नकली बीज पर सख्त हुए शिवराज सिंह, खेत में उतरकर जताई नाराजगी
वनवासियों के कल्याण के लिए करें सभी प्रबंध – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, राजौरा की जगह नीरज मंडलोई बने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव