कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 1 कप ताजा गाढ़ा दही
- 1/2 खीरा (कद्दूकस किया हुआ)
- 1/2 गाजर (कद्दूकस की हुई)
- 1/4 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1/4 टमाटर (बारीक कटा हुआ, बीज हटाकर)
- 2-3 चम्मच धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई, ऑप्शनल)
- 1/2 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
- नमक स्वादानुसार
विधि :
- सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। आप चाहें तो थोड़ा पानी मिलाकर दही की कंसिस्टेंसी को एडजस्ट कर सकते हैं।
- अब इस फेंटे हुए दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा और गाजर मिलाएं। साथ ही, बारीक कटा हुआ प्याज और टमाटर भी डाल दें।
- अब इसमें काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और नमक स्वादानुसार मिलाएं। अगर आपको हल्का तीखा पसंद है, तो कटी हुई हरी मिर्च भी डाल दें।
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। आखिर में, बारीक कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निश करें।

More Stories
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश
Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान
Holi 2026 Special: इस होली में घर पर बनाएं टेस्टी गुजिया, जानें सिंपल रेसिपी