गुरुवार को आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज सिनेमाघरों में देखने को मिला। पेड प्रीव्यू से लगभग 50 करोड़ कमा चुकी यह फिल्म पहले दिन कमाल का कलेक्शन करने में कामयाब रही। फिल्म ने पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। रणवीर सिंह के करियर की भी यह सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। जानिए ‘धुरंधर 2’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। और क्या ‘उस्ताद भगत सिंह’ इस फिल्म के आगे टिक सकी?
रिलीज से पहले ही 50 करोड़ कमाए थे
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस काफी वक्त से एक्साइडेट थे। यही वजह है कि इसके पेड प्रीव्यू के टिकट जमकर बिके थे। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पेड प्रीव्यू से लगभग 50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं पहले दिन के कलेक्शन में भी इसने धमाका कर दिया। फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ओपनिंग डे कलेक्शन देखकर सब हैरान हैं।
100 करोड़ क्लब में क्या 'धुरंधर 2' हुई शामिल?
भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक किसी फिल्म ने ओपनिंग डे पर इतना कलेक्शन नहीं किया, जितना फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने किया है। सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन भी 145.55 करोड़ रुपये हो चुका है।
पहले पार्ट के कलेक्शन को पीछे छोड़ा
इस फिल्म ने पहले पार्ट के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, ऐसे में ‘धुरंधर 2’ ने अपनी ही पिछले फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। साथ ही ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पार कर लिया है।
क्या ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने दी टक्कर?
‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म के साथ ही साउथ एक्टर पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई थी। यह ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला नहीं कर सकी। साउथ फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 31.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘उस्ताद भगत सिंह’ के कलेक्शन पर ‘धुरंधर 2’ ने असर डाला है। दरअसल, यह बॉलीवुड फिल्म दक्षिणी भारतीय भाषाओं में भी रिलीज हुई। ‘धुरंधर 2’ के तमिल वर्जन ने पहले दिन 958 शो के साथ 1.16 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तेलुगु वर्जन ने 1112 शो के साथ 2.12 करोड़ रुपये कमाए हैं। मलयालम और कन्नड़ में इसका कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है।
क्या है फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की जासूसी सफर की कहानी खून-खराबा के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म में उसके मकसद का पता भी दर्शकों को चलता है। ‘धुरंधर 2’ में इस बार बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठा है, यह किरदार के बारे में जानकर कई लोग चौंक जाएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के अलावा कई उम्दा कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है।

More Stories
‘धुरंधर 2’ का ग्लोबल धमाका, पहले दिन 200 करोड़ के पार
अनुराग डोभाल ने दिखाए चोट के निशान, फैंस से मांगी कमबैक की सलाह
वारिस पठान ने ‘धुरंधर 2’ को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म