क्रिस्पी-चटपटा स्नैक: शाम की भूख में बेस्ट हैं चिली गार्लिक पोटैटो, जानें आसान बनाने का तरीका

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • 4-5 मध्यम आकार के आलू
  • 2-3 चम्मच मैदा या कॉर्नफ्लोर
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल तलने के लिए
  • 2 चम्मच तेल
  • 4-5 लहसुन की कली (बारीक कटी हुई)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 चम्मच टोमेटो केचप
  • 1 चम्मच सोया सॉस
  • 1 चम्मच रेड चिली सॉस
  • 1/2 चम्मच सिरका
  • 1/2 चम्मच चीनी
  • थोड़ा-सा हरा धनिया (गार्निश के लिए)

विधि :

  • सबसे पहले आलू को धोकर छील लें और उन्हें फ्रेंच फ्राइज की तरह लंबा-लंबा काट लें। आप चाहें तो इन्हें थोड़ा मोटा भी काट सकते हैं।
  • अब एक बर्तन में पानी गरम करें और उसमें थोड़ा सा नमक डालकर आलू को 5-7 मिनट के लिए उबाल लें। ध्यान रखें कि आलू पूरी तरह से न गलें।
  • उबले हुए आलू को छानकर ठंडा होने दें। फिर उनमें मैदा या कॉर्नफ्लोर और थोड़ा सा नमक मिलाकर अच्छे से मिलाएं ताकि आलू पर एक पतली परत बन जाए।
  • एक कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर आलू को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। तले हुए आलू को निकालकर अलग रख दें।
  • अब सॉस बनाने की तैयारी करें। उसी कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक और प्याज डालकर हल्का भूनें।
  • अब इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डालें और 1-2 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद टोमेटो केचप, सोया सॉस, रेड चिली सॉस, सिरका और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • जब सॉस गाढ़ा होने लगे तो इसमें तले हुए आलू डालें और अच्छे से मिलाएं ताकि सॉस की कोटिंग आलू पर पूरी तरह से हो जाए।
  • आपका स्वादिष्ट चिली गार्लिक पोटैटो तैयार है। इसे हरे धनिया से गार्निश करके गरमागरम परोसें।