भोपाल
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दो और सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई।
सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह के साथ फोटो पोस्ट किए और लिखा – आज पूर्व मुख्यमंत्री से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के बाद सीएम डॉ मोहन यादव बोले- वह हमारे पूर्व मुख्यमंत्री है, उन्होंने कई योजनाएं लागू की है, उन्हीं योजनाओं पर चर्चा करने आया था, सभी योजनाओं को हम आगे बढ़ाएंगे।
शिवराज से मंत्री अहिरवार भी मिले
वही शिवराज सिंह चौहान से मंत्री अहिरवार भी मिले। राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार और शिवराज की मुलाकात भी खत्म हो गई है।

More Stories
एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री से की अहम मुलाकात, इंफ्रास्ट्रक्चर और फंडिंग पर केंद्र-राज्य के बीच चर्चा
टीएमसी ने विधानसभा चुनाव के लिए 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की
केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा