भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुंचकर चंदेरी के पूर्व विधायक चंदेरी राव राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक यादव के परिजन से अस्पताल में भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राव राजकुमार सिंह जी का इलाज कर रहे डाक्टर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैंसर अस्पताल में उपचाररत अन्य रोगियों की कुशलक्षेम भी पूछी तथा सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

More Stories
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर घमासान: अधिकृत प्रकोष्ठ संस्था को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप