नई दिल्ली
मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को असंगठित क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 18,066 रुपये, अर्ध-कुशल के लिए 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 21,917 रुपये की घोषणा की।
आतिशी ने प्रेस वार्ता में किया एलान
मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप सरकार ने शहरी मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी लागू की, जो देश में "सर्वोच्च" थी।
आतिशी ने बीजेपी पर लगाया ये बड़ा आरोप
उन्होंने भाजपा पर "गरीब विरोधी" होने का आरोप लगाया और दावा किया कि भगवा पार्टी द्वारा शासित राज्यों में न्यूनतम मजदूरी "शायद दिल्ली में दी जा रही मजदूरी का आधा है।" आतिशी ने कहा कि आप सरकार ने न केवल अदालत के माध्यम से न्यूनतम वेतन लागू किया, बल्कि भाजपा के अड़ंगे के बावजूद हर साल दो बार इसमें संशोधन भी सुनिश्चित किया।

More Stories
दो भाइयों की हत्या: गांव में शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार, आरोपियों के घरों में आग लगाने का प्रयास, फोर्स तैनात
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे