रायपुर।
राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित नाकोड़ा ज्वेलर्स में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. दमकल विभाग की दो गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई.
वहीं ज्वेलर्स की दुकान से सटी दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं, जिसमें चार दुकानों में लगी आग लगी है. यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ज्वेलर्स शॉप में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना हुई.

More Stories
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल