सक्ति.
सक्ति जिले में 10 वीं की छात्रा ने जहर का सेवन कर स्कूल पहुंची है। तबियत खराब होने पर सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया,किस कारण से 10 वीं की छात्रा ने जहर सेवन किया है अभी पता नहीं चला सका है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी अनुसार आज बुधवार को जैजैपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 10वीं की छात्रा नाबालिग लड़की स्कूल पहुंची थी।
इस दौरान तबियत बिगड़ी और उल्टी होने पर स्कूल प्रबंधक ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जहर सेवन करने की बात सामने आई, नाबालिक लड़की का उपचार जारी है मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी, पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है,किस कारण से जहर सेवन किया है अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
बिहान कार्यक्रम से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, स्व सहायता समूह से मिली नई पहचान
दुर्ग में 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम की खेती, BJP नेता को पार्टी से निकाला गया
साली को रंग लगाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने पत्नी की कर दी पिटाई