किसी भी लड़की के लिए शादी उसकी जिंदगी के सबसे बड़े दिनों में से एक होती है। यही वजह है कि इस दिन को यादकर और कई गुना ज्यादा खास बनाने के लिए महिलाएं पानी की तरह पैसे बहा देती हैं। यहां हम शादी में होने वाले खर्चों के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। दरअसल, इस आर्टिकल में उस खर्चे की बात हो रही है, जो महिलाएं हसीन और जवां दिखने की खातिर करती हैं। शादी के दिन दूल्हे हो या दुल्हन दोनों को ही सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने की चाहत होती है। वो चाहते हैं कि उनकी शादी वाले दिन वो सबसे हटके और अलग दिखाई दें। यही वजह है कि दोनों ही पार्लर में जाकर फेशियल में पैसे फूंक देते हैं। यहां हमने पैसे फूंकने की बात इसलिए कही है, क्योंकि पार्लर में निखार और हेल्दी त्वचा के लिए फेशियल किया जाता है। ये फेशियल इतना महंगा होता है कि लोग इसे 15 दिन में एक बार करवाने के बाद भी पछता रहे होते हैं। साथ ही, ऐसा भी नहीं होता है कि वो फेशियल को हर 15 दिन के बाद करवा रहे हों। ये बहुत महंगे होते हैं।
घर पर ही मिल सकता है दुल्हन वाला ग्लो
जी हां, आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि घर पर रहकर फ्री में भी पार्लर जैसा ब्राइडल ग्लो पाया जा सकता है। इसके लिए आपको आपको अपने चेहरे पर किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप बहुत ही आसानी से इस ग्लो लाने वाले फेशियल को घर पर बैठकर ही बना सकते हैं। साथ ही, इस फेशियल की खास बात ये भी है कि इसे महिलाएं और पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर किसी तरह कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।
पार्लर वाले फेशियल के साइड इफेक्ट
अक्सर दूल्हे हो या दुल्हन अपनी शादी वाले हफ्ते में ही चेहरे पर फेशियल करवाते हैं। इससे शादी वाले बड़े दिन पर त्वचा ज्यादा सुंदर और चमकती हुई नजर आती है। मगर समस्या तब हो जाती है, जब फेशियल के बाद कुछ लोगों को चेहरे पर दिखने वाले साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ता है। जी हां, ये बहुत अजीब लग सकता है, लेकिन पार्लर में कराए जाने वाले फेशियल के साइड इफेक्ट्स होते हैं। इसके पीछे की यही वजह है कि फेशियल में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। ऐसे में त्वचा का लाल होना, जलन, और दाग-धब्बे की परेशानी आम बात होती है। इसके अलावा, कुछ लोगों को फेशियल के बाद एलर्जी, खुजली और ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है। ऐसी में आइए जान लेते हैं कि घर पर फेशियल करने के लिए आपको क्या करना है ?
कैसे करें फेशियल?
घर पर होने वाले इस फेशियल की शुरुआत आपको अपने चेहरे को कच्चे दूध से साफ करते हुए करनी चाहिए। इस फेशियल के बारे में जानकारी हमें कंटेंट क्रिएटर पूजा बुद्धराजा ने दी है। उन्होंने बताया कि आपको एक कटोरी में अपनी स्किन टोन के हिसाब से स्क्रब लें। इसमें चावल का आटा और पिसा हुआ आटा मिला सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी।
दूसरा स्टेप क्या है?
इसके अगले और आखिरी स्टेप में आपको एक कटोरी लेनी है। इसमें बेसन और चुटकी भर हल्दी मिला लेनी है। अब इसे पेस्ट की फॉर्म में लाने के लिए आप जरूरत के हिसाब से दही मिला लें। इसे कुछ देर लगाकर रखें और साफ पानी से मुंह धो लें।
ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स?
मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं
जी हां, आपको ऊपर बताए दोनों स्टेप्स को पूरा करने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। इससे त्वचा को जरूरी पोषण मिलेगी और इसमें नमी लॉक हो जाएगी। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दोनों ही स्टेप्स को हर 15 दिन के बाद रिपीट करना है। इससे त्वचा की गंदगी निकल जाएगी और आपकी स्किन पर नेचुरल तरीके से फ्री में चमक आने लगेगी।

More Stories
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश
Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान
Holi 2026 Special: इस होली में घर पर बनाएं टेस्टी गुजिया, जानें सिंपल रेसिपी