अबोहर (पंजाब)। अबोहर के गांव हीरा वाली से कबूलशाह को जाती नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वीरवार सुबह नहर में युवक की लाश मिली है। शव को थाना खुईखेड़ा की पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों की मदद से सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
सड़ा-गला शव होने की वजह से पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कबूल शाह नहर में युवक का शव पड़ा है। वह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और थाना खुई खेड़ा पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला। मृतक की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच है। शव की हालत देख कर ऐसा लग रहा है कि लगभग 15 से 20 दिन पुराना है। इस वजह से शव गल सड़ गया है। शव के पूरी तरह से नग्न अवस्था में मिला है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अगर किसी का पारिवारिक सदस्य पिछले कुछ दिनों से लापता हो तो वह नर सेवा नारायण सेवा की टीम और खुई खेड़ा पुलिस से संपर्क कर सकता है।

More Stories
दो भाइयों की हत्या: गांव में शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार, आरोपियों के घरों में आग लगाने का प्रयास, फोर्स तैनात
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे